अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि नेहरू एक महान युगदृष्टा थे।देश में विकास की नींव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही रखी थी।
राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत बिजल्वाण ने चिन्यालीसौड़ में बिरजा इंटर कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विद्यालयी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित जन मानस के साथ जन संवाद कर अध्यक्ष जिला पंचायत ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में बच्चों को आज के दिन अपनी अनुशासित दिनचर्या, शिक्षण व स्वास्थ्य संबंधित हर आवश्यक क्रियाकलापों के प्रति गंभीर रहने के साथ गुरुजनों के सम्मान देना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों का हर परिस्थिति में साथ देने व बच्चों को उनके कौशल के अनुसार भविष्य चुनने की आजादी देनी चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण ने बच्चो के इस बाल मेले की प्रशंसा करते हुये आयोजक विद्यालय परिवार को सराहा और कहा कि इस प्रकार के बाल मेलो से आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रबधंक शंकर दत घिल्डियाल, मान्यता प्राप्त विद्यालय संघठन के सुरेश रमोला, जयपाल सजवाण, सूर्यप्रकाश खंड शिक्षा अधिकारी गब्बर सिंह नेगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शुरवीर रागंड , ब्यापार मंडल के सयुक्त सचिव अमित सकलानी, सिद्धार्थ नौटियाल, आदि लोग उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…