मसूरी – कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू के जन्म दिवस पर किया गया उन्हें याद।

मसूरी : शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस कांग्रेस भवन में मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया व मिष्ठान वितरित कर उनके द्वारा आजादी से लेकर प्रधानमंत्री रहते हुए किए गये कार्यों को याद किया। इस दौरान जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा की धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी, सामाजिक लोकतंत्रवादी और लेखक पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की आज, 14 नवंबर 2022 को 133वीं जयंती है व उन्होंने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। और आज उनके बताए मार्ग पर चल कर ही देश की एकता और सामाजिक लोकतंत्र को बचाया जा सकता है।

इस अवसर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित गुप्ता ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जिन्होंने आजादी के बाद देश में औद्योगीकरण किया। तथा देश को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनमोहन सिंह मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, दर्शन रावत, अमित गुप्ता, प्रताप पंवार, माधुरी नौटियाल, भरोसी रावत, महिमानंद, भगवती प्रसाद कुकरेती, तेजपाल रौथाण, महासचिव अमित कैंतुरा, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago