अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती “बाल दिवस” पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने कहा कि देश में विकास की नींव पं. जवाहरलाल नेहरू ने ही रखी थी, नेहरू एक महान युगदृष्टा थे। स्वतंत्रता के बाद देश के नव निर्माण का जिम्मा पंडित नेहरू के ही कंधों पर था। उस समय भारत औद्योगिक एवं कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। नेहरू की सोच दृष्टि के कारण ही भारत में बड़े-बड़े कारखाने खोले गए तथा बांधों का निर्माण हुआ। यहाँ मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का मानना था कि शांति और विकास के बिना आजादी का कोई अर्थ नहीं। महात्मा गांधी की तरह पंडित नेहरू महान भारत के शिल्पकार स्वप्नदृष्टा थे, जिन्हें दुनिया भर में आदर्श प्रेरणा पुरुष के रूप में याद किया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, पूर्व अध्यक्ष विजय सेमवाल, प्रदेश सचिव भूपेश कुड़ियाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, विजेंद्र नौटियाल, हरि सिंह राणा, शेर सिंह राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, सुधीश पंवार, महिला कांग्रेस की कविता जोगेला, राखी राणा, कमली भंडारी आदि अनेक मौजूद रहे।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…