अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में मनाया गया सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव। महोत्सव में उत्तरकाशी के भटवाड़ी डुंडा चिन्यालीसौड़ नौगांव पुरोला और मोरी ब्लॉक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
महोत्सव में मुख्य अतिथि सी.एम.ओ उत्तरकाशी डॉ. विनोद कुकरेती , विशिष्ट अतिथि जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रतन मणि भट्ट, पिट्स बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस मेहरा, रसासन विज्ञानी डॉ राकेश डंगवाल एवं राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतोल सिंह महर, पर्यावरण बिशेषज्ञ पीएस मटूरा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों मार्गदर्शन किया। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, यूकोस्ट देहरादून द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का संचालन एवं संपादन बाल विज्ञानं महोत्सव के जिला समन्वयक लोकेंद्र पाल सिंह परमार द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट देहरादून के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना एवं प्रदेश के प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाना है जिस हेतु यूकास्ट इस दिशा में निरंतर कार्यरत है और समय-समय पर प्रदेश में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है सीमांत पर्वतीय जनपदीय बाल विज्ञान महोत्सव के तहत आज राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में पोस्टर प्रतियोगिता विज्ञान ड्रामा विज्ञान क्विज प्रतियोगिता कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों की कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जनपद से चयनित छात्र छात्रा 19 एवं 20 नवंबर को चंपावत में आयोजित राज्य स्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपदीय बाल विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अनुज नेगी जीआईसी
मालनाधार, नीरज जीआईसी चमीयारी, रोबिन जी आई सी पोंटी, तथा जूनियर वर्ग में दीपक जीआईसी डुंडा, पूजा कुमारी जीआईसी गंगोरी, सूरज रावत कीर्ति इंटर कॉलेज क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। विज्ञान ड्रामा सीनियर में जीआईसी पुजार गांव धनारी, जीजीआईसी उत्तरकाशी, जीआईसी कलोगी, प्रथम द्वितीय तृतीय रहे एवं जूनियर वर्ग में जीआईसी कंवा एट हाली, जीजीआईसी उत्तरकाशी क्रमस: प्रथम द्वितीय रहे। विज्ञान क्विज जूनियर जीआईसी भंकोली, जीआईसी उत्तरकाशी, जीआईसी डुंडा क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। विज्ञान क्विज सीनियर वर्ग में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, जीआईसी मालनाधार, जीआईसी बरनीगाड़ क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…