विनय उनियाल
जोशीमठ : चारो धामो मे से तीन धामो के कपाट शीतकाल के लिये बन्द हो गए है। अब केवल बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले हुए है। और यहाँ तीर्थ यात्रियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है।
बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 8 मई को खोले गए थे। और 8 मई से 14 नवम्बर तक 17 लाख 38 हजार 872 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।
भगवान बद्रीविशाल के कपाट आगामी 19 नवंबर को अपरान्ह 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बन्द होंगें। कपाट बन्द होने से पूर्व की पंच पूजाएं भी मंगलवार से शुरू हो गई हैं।
मंगलवार को भगवान गणेश के कपाट विधि विधान के साथ बन्द कर दिए गए है। बुधवार को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद किये जायेंगे। गुरुवार को खड़क पुस्तक पूजन के बाद धाम मे वेद वाचन बन्द हो जाएगा। तथा 18 नवम्बर को माता लक्ष्मी को भोग चढ़ाया जाएगा। 19 नवम्बर को बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी द्वारा स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के समीप गर्भ गृह मे स्थापित किया जाएगा।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…