देहरादून : मंगलवार को काबीना मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक मसूरी के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाले विंटरलाइन कार्निवाल के सफल आयोजन के सम्बन्ध में मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों जिला प्रशासन के अधिकारियों संग बैठक की।
मसूरी में पांच दिवसीय विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ 26 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा । बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहाड़ो की रानी मसूरी आने वाले किसी भी पर्यटक को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि पार्किंग, यातायात प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत की उपलब्धता, बढ़ती ठड़ के चलते अलाव व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, अपर जिलाधिकारी के.के.मिश्रा, उपजिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित, मोहन पेटवाल, संदीप साहनी अन्य लोग उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…