देहरादून : मंगलवार को काबीना मंत्री गणेश जोशी के निजी आवास में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर थराली विधायक ने मंत्री गणेश जोशी को 25 नवम्बर को प्रथम विक्टोरिया क्रॉस सम्मानित दरवान सिंह नेगी राजकीय शौर्य महोत्सव के समापन के साथ ही संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित विक्टोरिया क्रॉस नायक दरवान सिंह नेगी का मूर्ति का लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
गौरतलब है कि यह मेला 23 से 25 नवंबर तक चलेगा। वहीं इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने जनपद चमोली के विकासखंड देवाल के अन्तर्गत सैनिक ग्रामसवाड़ में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अमर शहीद सैनिक मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ ही उसी के अनुरूप मैले को नियमित रूप से आर्थिक साहयता उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र समस्या समाधान करने का भरोसा दिलाया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…