अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना विभाग उत्तरकाशी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय उत्तरकाशी एवं यमुनोत्री प्रेस क्लब बड़कोट में प्रेस गोष्ठी का आयोजन किया। भारतीय प्रेस परिषद दिल्ली द्वारा सुझाई गई थीम *”the media’s Role in nation building”* (राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका) पर परिचर्चा हुई। जिसमें प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विचार रखें।
पत्रकार संघ उपाध्यक्ष राजेश रतूड़ी ने कहा कि मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है। मौजूदा समय में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा आधुनिक दौर में सोशल मीडिया भी तेजी से स्थापित हुआ है,जो खबर की सत्यता और सूचना की दृष्टि से चुनौती है। प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल ने मीडिया को समाज का दर्पण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन हो या उत्तराखंड राज्य निर्माण मीडिया का अहम किरदार रहा है। महासचिव पत्रकार संघ बलबीर परमार ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा जनादेश वाला राष्ट्र है। जिसमें जनसरोकार के मुद्दों को शासन-प्रशासन के सम्मुख लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वतंत्र पत्रकार लोकेंद्र बिष्ट ने कहा की राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करती है। वर्तमान परिदृश्य में जितनी भी घटनाएं घट रही है उन घटनाओं को जनता औऱ शासन-प्रशासन तक मीडिया ही पहुंचाने का काम करती है। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने कहा की पत्रकारिता वह लेखनी है,जो समाज को बदलने की क्षमता रखती है। गंगोत्री समाचार के सम्पादक राजेन्द्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि मीडिया को गरीब तबके के लोगों की आवाज को उठाना चाहिये। शासन प्रशासन को गरीबों के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। जब हमारा अंतिम पंक्ति में खड़ा गरीब परिवार सम्पन्न होगा तभी राष्ट्र का असली निर्माण होगा। गोष्टी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक गढ़ रैबार सुरेंद्र दत्त भट्ट ने पित पत्रकारिता के बारे में अपने विचार रखें।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…