अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जल विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया और उत्तराखंड की देवभूमि को बदनाम करने वालो पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भ्रटाचार व भ्रस्टाचारियो पर नकेल कसी जा रही है। बड़े स्तर पर शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने के लिए सरकार रणनीति बना रही है।
बुधवार को क्षेत्र भ्रमण में आए भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करिश्माई नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कुशल सांगठनिक प्रबंधन में उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य निर्माण के बाद ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने में सबसे बड़ा साहस दिखाया है। उत्तराखंड के इतिहास में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब तक की सबसे पारदर्शी व कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। उनकी यह कार्यवाही ज़ीरो टोलरेंस ऑन करप्शन की नीति का शतप्रतिशत अमल दर्शाती है। UKSSSC स्नातक भर्ती पेपर लीक में रिकॉर्ड 42 गिरफ्तारियाँ हुई, जिनमे 21 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही हुई। 2015 के कॉंग्रेस शासनकाल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती घोटालों में भी एसटीएफ जांच बैठाकर UKSSSC के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी साबित करती है कि दोषी बड़े से बड़ा अधिकारी हो या कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति, उसे सलाखों के पीछे अवश्य पहुंचाया जाएगा। युवाओं का कीमती समय जाया न हो इसके लिए सभी प्रस्तावित परीक्षाएँ लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया गया।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…