विनय उनियाल
बदरीनाथ : श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की पंच पूजाओं के तीसरे दिन वेद पुस्तकों का वाचन बंद कर दिया गया।
शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार 19 नवंबर को अपरान्ह 3 बजकर 35 मिनट पर बंद हो रहे हैं।
कपाट बंद होने की प्रक्रियाओं के अंतर्गत15 नवंबर बुद्धवार को श्रीगणेश जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए। 16नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी मंदिर के कपाट बंद हुए।
गुरुवार को खडक/पुस्तक की पूजा के बाद वेद पुस्तकों का वाचन बंद कर दिया गया है। आज से वेद ऋचाओं का उदघोष बंद हो जाएगा। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्रवार 18 नवंबर को माता लक्ष्मी जी की पूजा एवं आवह्वान किया जायेगा, 19नवंबर को माता लक्ष्मी के गर्भगृह में प्रवेश के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जायेंगे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…