कांग्रेस से नाखुश है पायलेट, महज ड्यूटी बजा रहे हैं – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलेट कांग्रेस की नीति, खुद की सरकारों और संगठन को लेकर नाखुश है और पार्टी की ओर से जहां उनको भेजा जा रहा है तो महज वह ड्यूटी बजा रहे हैं। पायलेट यह भी जानते हैं कि कांग्रेस का सामर्थ्य देश चलाने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर ज्ञान बांटने से पहले पायलेट राजस्थान में वैट कम करने के लिए पहल कर सकते हैं। राजस्थान में पेट्रोल पर 36 प्रतिशत वैट और डीजल पर 26 प्रतिशत वैट वसूला जा रहा है जो कि देश में सर्वाधिक है। वहीं उत्तर प्रदेश उतराखंड में वैट सबसे कम है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आयी उछाल से तेल की कीमतो में यह अंतर आया है। कोरोना के चलते पूरे विश्व की अर्थ व्यवस्था पर फर्क पड़ा है और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। इससे व्यवसाय और रोजगार पर असर पड़ा है। सरकारो ने स्वरोजगार के लिए कई योजनाएँ चलायी और लोगों को राहत देने के लिए हर तरह से मदद की।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र और भाजपा सरकार और संगठन लोगों के जीवन को बचाने में लगी रही और अभी भी तीसरी लहर से बचाव के लिए जुटी है,लेकिन कांग्रेस आपदा को अवसर के रूप में देख रही है और उसके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

21 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago