देहरादून : उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग व प्लान इंडिया इंटरनेशनल के तत्वावधान में आयोजित बाल विधानसभा में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पहुंचकर 70 बाल विधायकों से सीधा संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। इस मौके पर ऋतु खंडूडी ने विधानसभा के सत्र संचालन एवं विधायी कार्यों से जुड़ी जानकारी बाल विधायकों के साथ साझा की।
चतुर्थ बाल विधान सभा 2022 कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाल विधायकों को सम्बोधित किया गया, जिसमें विधानसभा की कार्यवाही व प्रश्नकाल सत्र के सम्बन्ध में प्रतिभागियों से वार्ता की गई। प्रतिभागी बाल विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से प्रश्नकाल व विधानसभा की प्रकिया से सम्बन्धित मुद्दो पर विस्तृत रूप से बातचीत कर अपने सवाल का संतोषजनक उत्तर प्राप्त किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी बाल विधायकों द्वारा भी पोक्सो, नशा खोरी, लिंगानुपात व भ्रुणहत्या जैसे गम्भीर मुद्दो पर अपने विचार व्यक्त किये गये।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि बाल विधानसभा के यह 70 बाल विधायक प्रदेश के लाखों बच्चों के साथ-साथ देश के भविष्य के भी प्रतिनिधि हैं। ऐसे जागरूक बच्चे देश की समस्याओं के समाधान और भविष्य में नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।” इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी बाल विधायकों को विधानसभा भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। साथ ही आयोजन समिति को बाल विधानसभा का सत्र भराड़ीसैण विधानसभा भवन में भी आयोजित करने का सुझाव दिया।
बता दें कि बाल विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुक्रवार से देहरादून में शुरू हुआ।
19 नवंबर को बाल विधानसभा में चयनित 70 बाल विधायकों द्वारा बाल मुख्यमंत्री, बाल विधानसभा अध्यक्ष, बाल नेता प्रतिपक्ष के अलावा बाल कैबिनेट मंत्रियों का निर्वाचन किया जाएगा। इसके बाद बाल विधानसभा का गठन होगा। जिसमें राज्य के ज्वलंत मुद्दों, रजनीतिक गतिविधियों, स्वास्थ्य मिशन, कानून व न्याय व्यवसथा, पेयजल, विद्युत समेत विभिन्न समस्याओं पर बाल सदन में चर्चा होगी।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…