अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिले में होने वाला पौराणिक बाबा बौखनाग मेला 11गते मंगसीर प्रत्येक साल होता है,पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सेम नागराजा मेला और बाबा बौखनाग के मेले की तिथि तय है।
एक साल सेम नागराजा मेला होता है तो दूसरे साल बाबा बौखनाग मेला होता,अब इस बार बाबा बौखनाग का मेला इस बार होगा मेले को इस बार भव्यरूप देने के लिये एक आयोजक समिति बड़कोटसन्ति और मुंगरसंन्ति सहित ब्रहमखाल क्षेत्र के लोगों द्वारा बनाई गयी है जिस समिति के अध्यक्ष गोपाल डोभाल और सचिव केदार सिहं चौहान हैं।
बताया जा रहा है कि मेले के एक दिन पहले सभी देव डोलियां मोराल्टू पंहुच जांयेंगी जहां रात्री जागरण होगा और एक विशाल भंडारा भी आयोजक मंडली के द्वारा दिया जायेगा।
बाबा बौखनाग कन्सेरू थान से आकर मोराल्टू पंहुचेगें जहां 6अन्य देव डोलियों के पंहुचने की बात भी एक निमत्रंण पत्र पर लिखी हुई हैं।
बाबा बौखनाग के मेले को लेकर गंगा घाटी और यमुना घाटी में भारी उत्साह का माहोल है और समिति के लोग मेले के भव्य आयोजन को लेकर जुटे हैं।
बाबा बौखनाग पासवा संजय डिमरी ने भोले के भक्तों से अपील की भक्त बाबा बौखनाग के मेले में अधिक से अधिक संख्या में आकर सहयोग की अपील की है,और यह भी बताया कि मेला परिसर और मोराल्टू में स्वच्छता का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…