विनय उनियाल
चमोली : गौचर मेले में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को एक छोटी सी बच्ची रोते हुये दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने बच्ची के पास जाकर रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मेरा नाम गुड़िया पंत है, मैं अपने परिवार के साथ मेला घूमने आयी हूँ, किंतु मैं अपने परिवार से बिछड़ गई हूँ। पुलिस कर्मियों ने बच्ची को हौसला दिया एवं उसको परिजनों से मिलाने का भरोसा दिलाया। तत्परता दिखाते हुये बच्ची के परिजनों की ढूँढ़खोज शुरू की साथ ही लाउडहेलर पर बार-बार अनाउंस कराने के पश्चात 06 वर्षीय गुड़िया के पिता कमलेश पंत निवासी बमोथ जनपद चमोली को ढूंढ़कर बच्ची को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। अपनी बिटिया को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा चमोली पुलिस की प्रशंसा करते हुए सहृदय आभार प्रकट किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…