मसूरी : मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के समीप एक व्यक्ति अचानक खाई में गिर गया। जिसकेे गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति अचानक पैदल जाते समय खाई में गिर गया। खाई में गिरे व्यक्ति ने खुद 112 पर फोन किया व उसके बाद बेहोश हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व उक्त व्यक्ति को पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने खाई से रेस्कयू कर निकाला व 108 के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेज दिया। खाई से निकालने के बाद वह बोलने की स्थिति में नहीं था। बताया गया कि दिल्ली जनकपुरी निवासी विपुल पुत्र पन्ना लाल उम्र 65 वर्ष मसूरी से देहरादून पैदल जा रहा था। घटना के समय रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी व जाम की स्थिति पैदा हो गई क्यों कि हर कोई घटना के बारे में जानकारी ले रहे थे। खाई से निकालने के बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…