विनय उनियाल
चमोली : राज्य में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में ओवरलोडिंग एक प्रमुख कारण है। राज्य का चमोली जनपद पूर्णतः पर्वतीय जनपद है जिसमे वाहन में ओवरलोड / क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर यात्रा कराया जाना दुर्घटना को आमंत्रण देना है तथा ओवरलोड/क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ले जाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग मार्ग पर सड़क दुर्घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमे भारी जान माल की क्षति हुई थी। जिसमे ओवरलोड भी दुर्घटना का एक प्रमुख कारण था।
एस पी चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समस्त थाना प्रभारियों/यातायात निरीक्षक को ओवरलोडिंग व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर जनपद चमोली के सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही की जा रही है।
वाहन चालकों को ओवर सवारी न बिठाने, मालवाहक वाहन में ओवरलोडिंग न करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, बोनट पर अतिरिक्त सामान न रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने ,ओवर स्पीड वाहन ना चलाने, पहाड़ी मार्ग पर अधिक सतर्कता व धीरे चलने व गाड़ी के पूरे कागजात साथ में रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…