मसूरी : सहायक वन कर्मचारी संघ मसूरी शाखा की बैठक में नई कार्यकारणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें पूरण सिंह रावत अध्यक्ष व गजेंद्र दत्त गौड को मंत्री चुना गया।
मसूरी वन प्रभाग सभागार में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारणी का चुनाव किया गया। इससे पूर्व अधिवेशन के मुख्य अतिथि सहायक वन कर्मचारी संघ के प्रदेश मंहामंत्री स्वरूप चंद रमोला, सहित शिवालिक वृत्त के अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम प्रकाश पुरोहित, उप वन क्षेत्राधिकारी संघ शिवालिक वृत्त के संगठन मंत्री राम भरोसा ने प्रतिभाग किया व सहायक वन कर्मचारियों के हित में संगठन द्वारा किए गये कार्याें से अवगत कराया। वहीं मसूरी शाखा के पदाधिकारियों ने दो वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में नई मसूरी वन प्रभाग वन कर्मचारी संघ मसूरी शाखा की कार्यकारणी का निर्विरोध चुनाव किया गया जिसमें राजेंद्र सिंह रावत संरक्षक, पूरण सिंह रावत अध्यक्ष, प्रमोद बंगवाल उपाध्यक्ष, अनिता रानी महिला उपाध्यक्ष, गजेंद्र दत्त गौड मंत्री, उपेंद्र सिंह रावत कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार संयुक्त मंत्री चुने गये।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…