विनय उनियाल
जोशीमठ : खस्ताहाल हेलंग उर्गम मोटर मार्ग हादसों को न्योता दे रहा है। मोटर मार्ग पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो रखे है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों उर्गम डुमक मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ था। जिसमे 12 लोगो की मौत हो गई थीं। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। स्थानीय लोगो का कहना है कि उर्गम डुमक मोटर मार्ग पर हुए हादसे का जिम्मेदार सड़क निर्माण कार्य कर रहा संबंधित विभाग ही है। कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिये। इतने बड़े हादसे के बाद भी सड़क की स्थिति जस के तस बनी हुई है।
प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी का कहना है कि हेलंग उर्गम मोटर मार्ग की स्थिति दयनीय है। तथा इस मोटर मार्ग से जान जोखिम मे डालकर लोग आवाजाही कर रहे है। कई बार सड़क को लेकर संबंधित विभाग से पत्राचार भी कर चुके है। लेकिंन शायद विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। कहा कि अगर दो सप्ताह के अंदर अगर हेलंग उर्गम तथा डुमक मोटर मार्ग की स्थिति व एलाइमेन्ट मे कोई सुधार नही किया गया तो ग्रामीणों आंदोलन करने को विवश होंगे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…