मसूरी : मसूरी से हाल ही में स्थानांतरित हुए उपजिलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल का मसूरी आने पर उनके कार्यकाल में किए गये उत्कृष्ट कार्य के लिए भाजपा मसुरी मंडल, होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ ने शॉल व बुके देकर सम्मानित किया।
एसडीएम कार्यालय मसूरी में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मसूरी आकर यहां की समस्याओं को समझा व उसी के अनुसार कार्य किया। उन्होंने पर्यटन नगरी की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास जन सहयोग से किया जिस कारण मसूरी वासियों को उनके कार्यकाल में हुए सराहनीय कार्य याद आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता व यहां के लोग बहुत ही मिलनसार व सहयोग करने वाले हैं। मसूरी में सीजन के दौरान कुछ परेशानियां हो जाती हैं लेकिन मसूरी में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। यह खूबसूरत शहर है जिसके रख रखाव का दायित्व यहां के लोगों का है।तथा सभी समस्याओं का समाधान सभी के सहयोग से किया गया। इस मौके पर होटल एसोएएशन मसूरी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एसडीएम रहते उन्होंने मसूरी में अतिक्रमण हो हटाने, मालरोड की दशा सुधारने यातायात को नियंत्रित करने सहित अनेक जनहित के कार्य किए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर व्यापार संध के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहाकि एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मसूरी के हित में अनेक निर्णय लिए व कार्य किए जिसके लिए उनको याद किया जायेगा।
इस मौके पर अधिवक्ता मनोज सैली, धनेंद्र पुंडीर, सुधांशु रावत, भवन निर्माण संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सभासद अरविंद सेमवाल, होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव, गिरीश लेखवार, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता, पर्यटन विभाग के हीरा लाल आर्य अतुल गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और…
बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम…
मसूरी एमपीजी कार्यवाहक प्राचार्य में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त…
हरिद्वार जनपद में मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मान्यता देने की प्रक्रिया तेज…
नैनीताल मॉल रोड शहर का काफी व्यस्त रोड है. यहां सुबह से शाम तक सैलानी…
जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नए कानून को उच्च न्यायालय में…