अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद के रवांई घाटी के बौख टिब्बा में 11गते होने वाले बाबा बौख नाग मेले को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है।
एक वर्ष सेम नागराज और एक वर्ष बाबा बौख नाग का मेला होता है यानी तीसरे वर्ष हो रहा है बाबा का यह मेला।
प्रधान ग्राम पंचायत कफनौल चंद्रशेखर पंवार ने बताया कि बाबा बौख का का मेला सबसे अधिक उच्च पर्वत बौख टिब्बा पर बाबा का मंदिर है, जिसे बौख नाग टिब्बा तीर्थ धाम भी कहा जाता है। बौख टिब्बा के डांडे पर स्थित धुव्र कुण्ड, रूपनेल सौड़ , मोराटू सौड, हिसाडू सौड, बड-थातर, ओडारका, खुडाटुका आदि अनेक सुंदर स्थलों का मनमोहक बिहंगम दृश्य है।
प्रत्येक तीसरे वर्ष गंगा-यमुना घाटी के मध्यस्थ बौख टिब्बा मेला लगता है जिसकी अपनी एक पौराणिक मान्यता है।
पौराणिक शास्त्रों में जनश्रुतियो के अनुसार महाभारत काल के समय कौरव-पांडवों का युद्व समाप्ति के बाद भगवान श्री कृष्ण शांति के लिए पहाडो कि तरफ रूख किया था, भगवान सीधे पहले अपने सारथी मे सवार होकर बौखनाग टिब्बा (पर्वत) उच्च स्थल पर पहुचे जहा अब बौखनाग मदिर बना है कुछ अंतराल भगवान श्री कृष्ण ने बौखनाग टिब्बा पर्वत रहे थे,भगवान ने यहा बासुरी की धुन से एक नाग की उत्पत्ति की जिसे बासुरिया नाग से जाना गया बाद में इसी नाग का नाम बौख नाग पडा फिर वहा से भगवान श्री कृष्ण जी ने समान ऊंचाई वाले पर्वत स्थल पर गये जिसका नाम सेममुखीम था।
बयोवृद्व पुजारी शिबशरण डिमरी बतातें हैं कि बौख डांडा पर श्री कृष्ण के चरण पड़ने से अति पवित्र हुआ, जहा हजारो भत्त दर्शन के लिय जाते है बौख डांडा से मां यमुना मां गंगा दोनों के दर्शन होते हैं।
बाबा बौखनाग की दिब्य मूर्ति पौराणिक काल मे सर्व प्रथम कफनौल गांव में हल चलाते हुये उदगम हुयी थी जैसे मूर्ति भूमि से ऊपर निकाली गयी तुरंत उसी स्थल पर पानी का उद्वगम हुआ उसी स्थल पर ग्रामीणों द्वारा बौख नाग मंदिर बनाया गया बाबा बौख नाग के देवदूत चेडा महाराज है जो हर समय साथ रहते है बाबा बौखनाग जी का वर्षीक मेला बडकोट पट्टी,मुंगरसंती पट्टी मे जेष्ठ माह मे 14 जून से प्रारम्भ होते हैं जो क्रमश वयोबृद्व पुजारी बतातें हैं कि भाटिया ,कंसेरू,उपराडी ,साडा ,चद्रेश्वर महादेव बडकोट बाजार,चक्रगांव,कृष्णा,कुण्ड एवं बिंगशी आदि गांवों मे लगता है।
बाबा बौख नाग के चार मुख्य थान है कफनौल,भाटिया,कंसेरु एवं नंदगांव जहां बाबा एक से दो वर्ष निवास करते हैं।
बाबा बौख नाग के मुख्य पुजारी ग्राम गांव भाटिया के डिमरी जाति के पंडित है जो कि बद्रीनाथ के मूल पुजारी माने जाते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता आजाद डिमरी ने बताया कि इस वर्ष बौख टिब्बा मेला बड़े धूम-धाम से मनाया जायेगा ऐसा क्षेत्रिय जनता का मानना है क्योंकि पिछले मेले के दिन बौख टिब्बा-राड़ी डांडा में भारी बर्फवारी होने के कारण अनेक श्रदालू अपनी मन्नत लिये बौख टिब्बा मेले में नही पहुँच पाये थे।
इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और…
बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम…
मसूरी एमपीजी कार्यवाहक प्राचार्य में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त…
हरिद्वार जनपद में मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मान्यता देने की प्रक्रिया तेज…
नैनीताल मॉल रोड शहर का काफी व्यस्त रोड है. यहां सुबह से शाम तक सैलानी…
जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नए कानून को उच्च न्यायालय में…