अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद के युवा पुलिस कप्तान, अर्पण यदुवंशी अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ एक्शन मोड पर हैं। Drugs free Devbhoomi 2025 को वह उत्तरकाशी में लगातार अंजाम तक पहुंचा रहे हैं, नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कडी कार्रवाई हेतु उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एसओजी एवं एएनटीएफ की टीम को एक्शन मोड पर रखा हुआ है। सभी को अवैध नशा तस्करों की धर-पक्कड़ हेतु निर्देश जारी किये हुये हैं।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जाए रहे धर-पक्कड़ अभियान के क्रम में अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी एवं पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन), प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SHO कोतवाली, दिनेश कुमार व एसओजी प्रभारी, अशोक कुमार के नेतृत्व मे गत रात्रि में SOG एवं कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशा तस्करों पर लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुये चैकिंग के दौरान तेखला पुल, मंण्डो रोड से सुनील लाल नामक युवक को को 1 किलो 16 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आज अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त –
सुनील लाल निवासी- नौगांव, कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी उम्र 31 वर्ष।
बरामद माल- 1 किलो 16 ग्राम अवैध चरस(कीमत करीब 1,00,000 रु0/)
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अशोक कुमार- प्रभारी SOG उत्तरकाशी
2. उ0नि0 प्रकाश राणा- चौकी प्रभारी बाजार, उत्तरकाशी
3. का0 रणजीत- कोतवाली उत्तरकाशी
4. का0 चंद्रमोहन- कोतवाली उत्तरकाशी
5. का0 सुनील राणा- SOG
6. का0 ओसाफ खान- SOG
7. का0 कशीष भट्ट- SOG
8. का0 राजाराम गोदियाल- SOG
9. का0 नीरज रावत- SOG
एसपी उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि जनपद में नशे को जड़ से उखाड़ फ़ेंखने के लिये वह लगातार प्रयासरत हैं। गत 6 माह में उत्तरकाशी पुलिस करीब 22 लाख रु0 की चरस व स्मैक (11 किलो 400 ग्राम अवैध चरस व 103 ग्राम स्मैक) के साथ 23 तस्करों को जेल भेज चुकी है। जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध प्रचलन को रोकने के लिये हेल्पलाईन नम्बर- 7455991223 भी जारी कर रखा है, यदि नशे के अवैध कारोबार के सम्बन्ध मे किसी के पास कोई सूचना रहती है, तो हमें उक्त हेल्पलाईन पर दे। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतया गोपनीय रखी जायेगी। बरामगदी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को उत्सावर्धन हेतु 2500 रु0/ का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…