मसूरी : हाथी पांव क्षेत्र में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को निकालकर उप जिलाचिकित्साल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस हालात में व्यक्ति मिला उससे संदेह भी पैदा हो रहा है।
पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथी पावं भद्राज मंदिर मार्ग के समीप खाई में गिरा है। सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण लेकर अग्निशमन दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो एक व्यक्ति खाई में गिर गया था। पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश की तो पता चला कि व्यक्ति का नाम राजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय दामोदर सिंह निवासी हाल गुरु नानक स्कूल मसूरी है तथा उनकी उम्र 55 वर्ष है। घायल व्यक्ति को 108 के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय मसूरी उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक राजेंद्र सिंह का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है वहीं मामले की जांच की जा रही है। क्योंकि जिस हालात में वह व्यक्ति मिला है उससे संदेह पैदा हो रहा है।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…