अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : मंगलवार को चिन्यालीसौड़ गमरी क्षेत्र के पुजारगांव – कोटधार जीआईसी में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देश्यीय शिविर का शुभारंभ जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण द्वारा किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत विजल्वाण ने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर शिविर में 23 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
जीआईसी कोटधार मे आयोजित शिविर में समाज कल्याण के वृद्ध, विधवा, दिव्यांग, किसान व अन्य योजनाओं के 52 आवेदन पत्र आवंटित किए गए व 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 दिव्यांग जनों के विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। ई डिस्ट्रिक्ट उत्तरकाशी के द्वारा 25 लोगों के आधार कार्ड बनाए गये। तथा विभागीय स्टाल लगाकर जनता के जरूरतमंद प्रमाण पत्र बनाए गये।
इस पर मौके पर डीडीओ केके पंत ,समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, रामसुंदर नौटियाल,कुलदीप राणा, खीमानंद विजल्वाण, कुलानन्द नौटियाल,पूनम रमोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…