देहरादून : प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को न्यू कैन्ट रोड स्थित कैंप कार्यालय में टीएचडीसी द्वारा वित्त पोषित छात्र छात्राओं के लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों को 10 कम्प्यूटर वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी के जमाने में आज किसी भी क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के पास कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होने के साथ-साथ टेक्नोलॉजी की जानकारी होना बेहद आवश्यक है।
सभी छात्र-छात्राओं तक कंप्यूटर का ज्ञान और उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बेहद ज़रूरी है। ऐसा करना इसलिए ज़रूरी है, ताकि वे उस कौशल (स्किल) को सीख सकें जिसकी आने वाले समय में मांग है। मंत्री जोशी ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी का जमाना है और कोविड के बाद इसकी काफी आवश्यकता महसूस हुई है। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से प्रदेश में 1200 से अधिक टावर स्वीकृत हुए हैं।
सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ छात्र छात्राओं को मिल सके। मंत्री जोशी ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती के लिए शिक्षित होना बहुत आवश्यक है,और प्रदेश सरकार का इस पर विशेष फोकस है इस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इन विद्यालयों को वितरित किए गए कंप्यूटर
जीआईसी भागद्वारी खाल, सनातम धर्म कन्या इंटर कॉलेज मसूरी, सहनसाई इंटर कॉलेज राजपुर, गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, वंदना बिष्ट, युवा मोर्चा अजय सिंह, भारत सिंह नेगी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और…
बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम…
मसूरी एमपीजी कार्यवाहक प्राचार्य में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त…
हरिद्वार जनपद में मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मान्यता देने की प्रक्रिया तेज…
नैनीताल मॉल रोड शहर का काफी व्यस्त रोड है. यहां सुबह से शाम तक सैलानी…
जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नए कानून को उच्च न्यायालय में…