देहरादून : मंगलवार को काबीना गणेश जोशी ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कालीदास रोड़ देहरादून के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरुस्कार वितरित किया।
मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की शिक्षा नीति में अहम बदलाव हुआ है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की है।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य लाभ देश के लगभग 02 करोड़ बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्य धारा में लाना है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा प्रणाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या वीना रावत, विनय मोहन थपलियाल, वाइस प्रिंसिपल रघुवीर सिंह अधिकारी, एच.एस.शर्मा, भावना बिष्ट, मोहन बहुगुणा, प्रदीप रावत सहित अध्यापकगण अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…
मुनस्यारी में पातलथौड़ क्षेत्र में एक अति दुर्लभ और संकटग्रस्त लाल सिर वाला गिद्ध देखा…