डिम्मर/ कर्णप्रयाग : श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन के पश्चात आज मंगलवार को श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी श्री लक्ष्मीनारायण भगवान के दर्शन को डिमरियों के मूल गांव डिम्मर पहुंचे। जहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी ने रावल जी की अगवानी की। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद हो गये उसके पश्चात 20 नवंबर को श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी, रावल जी सहित आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंची।
श्री उद्धव जी, कुबेर जी शीतकाल में योग बदरी पांडुकेश्वर में प्रवास करते है।
जबकि आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचती है छ: माह श्री नृसिंह मंदिर में शीतकाल में पूजा-अर्चना होती है।
21 नवंबर सोमवार को रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में प्रतिष्ठित हो गयी थी।
इसके साथ ही श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का औपचारिक समापन भी हो गया।
आज मंगलवार को बदरीनाथ धाम के रावल जी के साथ धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ भी डिम्मर गांव पहुंचे।
इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप डिमरी,डा. सुनील डिमरी, शैलेन्द्र डिमरी (वजीर), प्रभुकांत डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, गोवर्धन प्रसाद डिमरी शरद चंद्र डिमरी, प्रकाश चंद्र डिमरी, नरेश खंडूरी, संजय डिमरी तथा समस्त डिमर गांव पुजारीगण सभी श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…