मसूरी : सदभावना संस्था मसूरी आगामी 28 नवंबर 2022 को 25वां निःशुल्क नेत्र चिकित्साएवं दिव्यांग सहायतार्थ शिविर का आयोजन कर रही है। जिसमें नेत्र रोगों का परीक्षण व मोतियाबिंद का आपरेशन स्वामी विवेकानंद नेत्रालय देहरादून के सहयोग से किया जायेगा वहीं दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जायेगे।
शिविर की जानकारी देते हुए सदभावना संस्था के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि आगामी 28 नवंबर को 25वां श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में शिविर लगाया जायेगा जो प्रातः 11 बजे से लेकर अपराहन 2 बजे तक चलेगा। जिसमें विवेकानंद नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सक नेत्र रोगों का परीक्षण करेंगे व जिन लोगों का मोतियाबिंद का आपरेशन होना है उन्हें उसी दिन देहरादून ले जा कर आपरेशन किया जायेगा व लैंस लगाकर उसी दिन वापस मसूरी भेज दिया जायेगा। आपरेशन के रोगियों को निःशुल्क भोजन व दवाई की भी व्यवस्था की गई है। वहीं दिव्यांग सहायता शिविर में दिव्यांगों को हेयररिंग एड, बैशाखी, कैलिपर्स, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, आदि उपकरण निःशुल्क दिए जायेगे। जिसके लिए सीएमओ का दिव्यांग प्रमाण पत्र, आईडी, दो फोटो लाना जरूरी है। वहीं जिनकी आंखों का आपरेशन होना है उन्हें दो फोटो, आईडी, शूगर व वीपी जांच की रिपोर्ट साथ में लानी होगी।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…