आगामी पालिका चुनावों के लिए तैयारी करें BJP कार्यकर्ता – मंत्री गणेश जोशी।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनावोें को लेकर कार्यकर्ता तैयार रहें व जनता के बीच जाकर उनकी समस्यायें सुने व उसके निस्तारण का प्रयास करें। वहीं उन्होंने कहा कि वह हर माह जनता दरबार लगायेंगे जिसमें जनता की समस्याए सुन निस्तारण किया जायेगा।


मसूरी चिंतन शिविर समापन के बाद मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में भाग लिया व अपनेे संबोधन में कहा कि आगामी समय में नगर पालिका के चुनाव होने है जिसके लिए अभी से कार्यकर्ता तैयारी करें। उन्होंने इस बात को भी कहाकि जब यहां से विधायक, सांसद जीतता है तो नगर पालिका में अध्यक्ष तो दूर एक सभासद तक क्यों नहीं जीत पाता इस पर चिंतन व मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को हर क्षेत्र में जनता के बीच जाना चाहिए ताकि उनकी समस्याओं का पता चल सके व उसका निस्तारण रह सके। उन्होंने कहा मसूरी मंडल इस बात पर गंभीरता से विचार करे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जो समस्यायें उठायी वह जनता की समस्या है उसका गंभीरता से निस्तारण किया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में मंत्री को अवगत कराया जिसमें पानी, अतिक्रमण, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, मसूरी में संस्थान खोलने व पालिका के भ्रष्टाचार के सवाल थे। इस मौके पर पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष तानाशाह की तरह कार्य कर रहे हैं उनकी कोई नहीं सुनता पूरा एजेंडा भ्रष्टाचार से युक्त था व लोग यह भी आरोप लगा रहे है कि मंत्री जी का वरद हस्त उन्हें प्राप्त है। वहीं मनोनीत सभासद मदन मोहन शर्मा ने कहा कि पालिका में तीन बार अटल बिहारी बाजपेई की आदमकद प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव लाया गया लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्य धरातल पर नहीं हो पा रहा है। बैठक के अंत में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि कार्यकर्ता आगामी नगर पालिका चुनावों के लिए अभी से घर घर जाकर संपर्क करें व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत करायें वहीं क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करें। इस मौके पर भवन निर्माण मजूदर संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री सुधीर डोभाल व मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान का माला पहना व शाल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

इस मौके पर सभासद अरविंद सेमवाल, अशोक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आरएन माथुर, रवींद्र गोयल, अनुज तायल, अवतार कुकरेजा, रमेश कन्नौजिया, रमेश खंडूरी, चंद्रकला सयाना, कमल शर्मा, पुष्पा पुंडीर, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, विजय बिंदवाल, माधुरी शर्मा, गुड मोहन पंवार, धनेंद्र पुंडीर, राजकुमार, सपना शर्मा, सुरेश गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago