देहरादून : शुक्रवार को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विकासखण्ड परिसर, सहसपुर, देहरादून में आयोजित लैगिक भेदभाव पर सामुदायिक नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान प्रारम्भ किये जाने के सम्बन्ध में परामर्शिका कार्यक्रम में प्रतिभाग। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित लैंगिक भेदभाव पर समुदायिक नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले इस 04 सप्ताह का जेण्डर अभियान का मंत्री जोशी ने शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पहले मंत्री जोशी ने कृषि, उद्यान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालो का अवलोकन भी किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टाल से खरीदारी भी की।
मंत्री जोशी ने कहा महिला समूहों के उत्पादों के विपणन हेतु राज्य स्तर पर रायपुर में आउटलेट की स्थापना एवं देहरादून एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन पर उत्पादों के विपणन हेतु आउटलेट की स्थापना। अमेजन सहेली ई-प्लेटफार्म के माध्यम से 10 से अधिक समूह के उत्पाद आन लाईन विपणन हेतु आनबोर्ड किये गये। मंत्री जोशी ने कहा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध इस अभियान का निश्चित तौर पर आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम आएंगे।
इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान, ब्लाक प्रमुख सीमा नेगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…