देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 127वीं प्रादेशिक सेना के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रादेशिक सेना मुख्यालय पहुँचकर फौजियो से मुलाक़ात की और स्थापना दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रादेशिक सेना की 127 एवं 130 पर्यावरण सेना बल के भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के कल्याणार्थ उत्तराखण्ड सरकार पर बकाया ऋण को माफ करने या धनराशि को अनुदान राशि में परिवर्तित किए जाने के सम्बंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर मामले में अनुरोध किया है, जिसपर केंदीय मंत्री द्वारा सकारात्मक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी रक्षा मंत्री से मिले थे।
इसके साथ ही मंत्री जोशी ने वर्तमान में चल रहे परियोजनाओं के सुचारू संचालन के लिए में 127 ईको टास्क फोर्स को 2 बोलेरो पिकअप ट्रक प्रदान करने की घोषणा की और उत्तराखण्ड राज्य के पर्यावरण हित के लिए प्रादेशिक सेना निदेशालय को पत्र लिखकर ईको टास्क फोर्स में रिक्त पदो को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की बहाली की जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने बड़ाखाने का भी आनंद लिया।
इस अवसर पर कमान अधिकारी रोहित, श्रीवास्तव सूबेदार मेजर जय नंद पेट्रोल लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज खुराना, लेफ्टिनेंट कर्नल हरि कुगा, मेजर वैभव रंजन धर्मगुरु सूबेदार मोहन चंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…