देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु रूपये 1.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के पश्चात् प्रदान की है।
प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई धनराशि में धारचूला के अत्यन्त संवेदनशील ग्राम धारपांगू के 09 परिवारों को कुल रूपये 37.80 लाख, ग्राम बाता के तोक फगुंवाबगड़ व कोट्यूड़ा के एक-एक परिवार को कुल रूपये 8.50 लाख, ग्राम जम्कू तोक बॉस के 04 परिवारों को कल रूपये 17 लाख, तहसील मुनस्यारी के ग्राम मालूपाती के 11 परिवारों को कुल रूपये 46.75 लाख, सेरासुईधार के 03 परिवारों को कुल रूपये 12.75 लाख, तहसील तेजम के ग्राम लोदीबगड़ के 07 परिवारों को कुल रूपये 29.45 लाख, तहसील बंगापानी के ग्राम मेतली तोक चामी के दो परिवारों के पुनर्वास हेतु कुल रूपये 8.50 लाख की धनराशि सम्मलित है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…