अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : ग्राम पंचायत भौंती में श्रीमद भागवत कथा व श्रीमद् देवभागवत कथा का आयोजन 25नवबंर से हो रहा है जो 1दिसबंर तक चलेगा।
श्रीमद भागवत व श्रीमद देवी भागवत कथा का आज पांचवा दिवस था और पंचम दिवस पर मुख्य व्यास शिव प्रसाद नौटियाल ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसगं उठाया जिसमें श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जय जयकारों के साथ मनाया गया,इस अवसर माखन मिसरी का भोग लगाया गया।
श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य व्यास कमल नयन संस्कृत विधालय पुरोला के प्रधानाचार्य शिवप्रसाद नौटियाल ने भागवत कथा का रसपान करवाते हुये कहा कि मानव धर्म सर्वोपरि है और मानव को सत्य अंहिसा व दया का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिये दुसरी ओर कथा वक्ता नौटियाल बताया कि मानव को लोभ लाल अंहकार से मुक्त होना चाहिये इसी में मानव जाति का कल्याण है। श्रीमद देवीभागवत कथा का वाचक अजय कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान कथा सुनने से मानव का उत्थान होता और मनुष्य को भगवान कथा को जीवन में जीवन में उतारना चाहिये।
भागवत कथा में मंडापाचार्य विरेद्र प्रसाद नौटियाल और विद्वान विप्र मंडली के द्वारा अनुष्ठान को विधीविधान से किया जा रहा है,और भजन सम्राट रामस्वरूप थपलियाल और सुशील उनियाल अपनी सुरीली आवाज से रात्री भजन की धुम मचा रहे है।
कथा के प्रथम दिवस पर सुदंर कलस यात्रा निकाली गयी जिसमें सेकडो़ महिलाओं और कन्याओं ने हिसा लिया,कथा में छलेश्वर महाराज की डोली भी पंहुची जिसका श्रद्वालु दर्शन कर मन्नत मांग रहे हैं,आज पांचवें दिन भक्तों का भारी भरकम तांता लगा।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…