विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : आगामी फरवरी 2023 मे विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केन्द्र औली मे प्रस्तावित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगताओं के आयोजन को लेकर मंगलवार को एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता मे पहली बैठक हुई।
हिमक्रीड़ा केन्द्र औली में 3 से 5 फरवरी 2023 तक नेशनल स्कीइंग प्रतियोगताओं तथा 5 से 7 फरवरी तक फेडरेशन ऑफ स्कीइंग “फिस”प्रतियोगताओं का आयोजन प्रस्तावित है।
औली मे जीएमवीएन के सभागार मे हुई इस बैठक मे औली मुख्य सड़क से जीएमवीएन पार्किंग स्थल तक की छह सौ मीटर सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण बीआरओ द्वारा कराने व इसका भुगतान पर्यटन विभाग से कराने पर सहमति बनी।
बैठक मे औली से अवैध निर्माणों को तुरन्त हटाने पर चर्चा के उपरांत पर्यटन विभाग को अवैध निर्माण यथाशीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए।आवासीय ब्यवस्था पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि खेलों के दौरान ऑनलाइन बुकिंग को रोका जाय ताकि औली आने वाले पर्यटकों व खिलाड़ियों को कोई समस्या न हों।
इस बैठक मे औली मे निर्मित हेलीपैड की ब्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया।
बैठक के उपरांत एसडीएम कुमकुम जोशी ने स्कीइंग स्लोप का निरीक्षण करते हुए नगर पालिका को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पेयजल, विद्युत सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओ पर विस्तृत चर्चा हुई।
एसडीएम जोशीमठ की अध्यक्षता मे हुई इस बैठक मे जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक रावत,कोतवाली निरीक्षक विजय भारती,नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…