देहरादून : पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं (से०नि०) कैप्टन गमाल सिंह रावत ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को एक पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रवेश परीक्षा सेन्टर, देहरादून, उत्तराखण्ड में खोले जाने का अनुरोध किया।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चैल, धौलपुर, बंगलौर, अजमेर और वेलगांव में 6वीं एवं 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पूर्व सैनिक परिवार, वॉर विडो और प्रदेश की अन्य सैनिक परिवार की महिलाएं अपने बच्चों को चयनित परीक्षा हेतु दूसरे प्रदेशों में नहीं भेज पाते हैं।
जिससे उत्तराखंड के बच्चों को उच्चशिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। इस बाबत में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर वर्णित तथ्यों सैनिक बहुल्य प्रदेश एवं सैनिक परिवारों की विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रवेश परीक्षा सेन्टर, देहरादून में खोले जाने का अनुरोध किया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…