रिपोर्ट – विनय उनियाल
गोपेश्वर : जिला मुख्यालय के नगर के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। छात्रा ने शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी तब गोपेश्वर थाने में पोक्सो के तहत मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने छात्रा को अश्लील मेसेज भी भेजे हैं। तथैव आरोपित शिक्षक कुछ समय से छात्रा को स्कूल में ही परेशान कर रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाईल पर अश्लील मेसेज भी भेजे हैं। बताया गया कि किशोरी को आरोपी शिक्षक बहाने से एक पार्क के पास ले गया तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान किशोरी ने विरोध कर स्वजनों को सूचना देकर शिक्षक की करतूत बतायी , मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षकके खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया है। पपुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया की मामले में कार्यवाही करते हुते पोक्सो में मामला दर्ज करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश कब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित शिक्षक ट्यूशन सेंटर भी चलाता है ।घटना की जानकारी मिलते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बनाये हुये है।
| पुलिस अधीक्षक चमोली पदमेंद्र डोबाल ने बताया – परिजनों द्वारा मामला पुलिस के संज्ञान मे आया था। जिसमे शिक्षक द्वारा किशोरी के साथ अभद्रता का मामला बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। |
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…