मसूरी : नगर पालिका परिषद की डगलस डेल स्थित भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों ने कब्जा कर दिया जिसकी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर पालिका की डगलस डेल में संपत्ति पर किसी ने कब्जा कर लिया है, वहीं वहां पर संरक्षित प्रजाति के वृक्षों का अवैध पातन भी किया गया व प्लाट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता मौके पर अधिकारियों को लेकर पहुंचे व पालिका भूमि का निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा कर वहा संरक्षित प्रजाति के पेड़ों का पातन कर प्लाट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि उक्त भूमि पालिका की है जो करीब 1. 80 एकड़ है जिसका प्रमाण 1942 के मानचित्र में है। जिस पर अमर देव खंडूरी पुत्र दलीप सिंह खंडूरी पर कब्जा किए जाने की संभावना है। इस पर पालिका की ओर से अमरदेव खंडूरी व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में पालिका की संपत्ति पर कब्जा कर वहां संरक्षित प्रजाति के पेडों का अवैध कटान किए जाने के विरोध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो सके व पालिका की संपत्ति पर से अवैध कब्जा हटाया जा सके।
Ola Electric ने बताया कि Ola S1 X+ (5.2kWh) को सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR),…
Ola Electric ने बताया कि Ola S1 X+ (5.2kWh) को सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR),…
Honda Motorcycle ने भारत के लिए अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Honda WN7 के लिए एक डिज़ाइन…
मां यमुना मायके से ही दूषित होती जा रही है. इसकी वजह श्रद्धालुओं द्वारा यमुना…
हरीश रावत पार्टी में अपने दबदबे को कायम नहीं रख पा रहे हैं, उनके करीबी…
राहुल ने कहा कि 12 सालों में पीएम मोदी ने देश की स्थिति खराब कर…