शिक्षा के आयामों में बेहतर सुधार के अभिनव प्रयास हों – DM।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने जिला सभागार कक्ष में जिला शिक्षा परियोजना समिति सम्रग शिक्षा की बैठक लेते हुये शिक्षा आयामों के बेहतर प्रंबधन व्यवस्था को लेकर अवश्य दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिये अभिनव प्रयास किये जाये। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, वनाग्नि, नशे की रोकथाम, आत्म सुरक्षा आदि को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाये। ताकि विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी प्राप्त हो सकें। इस संबध में रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये बैठक करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सम्रग शिक्षा के अंन्तर्गत चलायी जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुये कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण व बौद्धिक विकास के लिये नई शिक्षा निति को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने चिन्यालीसौड़ व पुरोला कण्डियाल गांव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान एई को निस्तारण करने के निर्देश। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को जनपद में दिव्यांगों के सर्वे करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को डायट में विशेष प्रशिक्षण दिया जाये। ताकि आंगनबाड़ी में बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मजबूत किया जा सके।

जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पानी, बिजली, दरवाजे, खिड़की, छातों आदि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को लेकर संबधित अधिकारियों को अवश्य निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के प्रत्येक निमार्ण कार्यों का चार्ट बनाया जाये। ताकि कार्यों की प्रगति को लेकर मानिटरिंग की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा को लेकर विकास परख जो भी गतिविधियों जनपद में संचालित की जाती है उनका प्रचार- प्रसार भी अवश्य रूप में कराया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने निपुण भारत मिशन, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा ट्रेनिंग, प्रधानमंत्री पोषण योजना आदि की भी समीक्षा की।

बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी जेएन काला, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, अपर संख्याधिकारी मनोज कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जशोदा बिष्ट, उप शिक्षा डुण्डा हर्षा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago