वीर नायक शहीद अनुसूया प्रसाद की पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि।

देहरादून : बुधवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को प्रेमनगर भाऊवाला स्थित ग्राम-रामपुर में वीर शहीद अनुसुया प्रसाद मेमोरियल समिति द्वारा 10 महार रेजिमेंट के वीर नायक शहीद अनुसूया प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने वीर नायक शहीद अनुसूया प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद, महावीर चक्र से अंलकृत अनुसूया प्रसाद का देश की रक्षा के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र हमेशा स्मरण रखेगा। इस दौरान मंत्री जोशी ने शहीद की स्मृति में आयोजित सप्तम बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी ओर 15 हजार रूप का डमी चेक के वितरित कर सभी प्रतिभागियों को भी बधाई ओर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शाहिद की वीरांगना ओर शाहिद की माता जी ने मंत्री जोशी को भागवत गीता की पुस्तक भेंट की।
वहीं सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा हमारी सरकार शहीदों की पूर्ण चिंता करती है,उन्होंने कहा कारगिल युद्ध के बाद शहीद का पार्थिव शरीर सम्मान के साथ उसके पैतृक आवास लाया जाता है।

मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने वर्ष 2018 के बाद शहीद हुए वीरों के परिजनों को राज्य सरकार में उनकी योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी देने का काम कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा हंस फाउंडेशन के सहयोग से हमने वीर शहीद का स्मृति द्वार भी निर्मित करवाया है। उन्होंने कहा आज सैनिकों के सम्मान में देहरादून में भव्य सैन्यधाम निर्माण किया जा रहा है,जिसका निर्माण कार्य गतिमान है।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो तथा एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी ड्रीम प्रोजेक्ट ओर दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित हो। मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्य धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया है। मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, शहीद की वीरांगना चित्रा देवी, गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला के प्रधानाचार्य, दून हेरिटेज स्कूल भाऊवाला के प्रधानाचार्य एवं समाज सेवी रवि नेगी, पिंडर घाटी संस्था के अध्यक्ष रावल, अनिल गौड, मोहन गौड, प्रदीप पुंडीर एवं समिति के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

6 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

8 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

8 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

8 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago