अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने विकास भवन सभागार लदाड़ी में जिला योजना की समीक्षा बैठक ली।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत आवंटित धनराशि शत- प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें साथ ही जिन विभागों द्वारा प्रस्तावित एवं स्वीकृत योजनाओं की टेंडर एवं कोटेशन प्रक्रिया नहीं हुई है वे प्राथमिकता के साथ उन कार्यों की निविदा की प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने वन विभाग एवं लोनिवि को निर्देशित करते हुए कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे भटवाड़ी एवं मोरी में लंबित निमार्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाये। साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था को धनराशि अंवटित करने व जो निमार्ण कार्य पूर्ण हो चुके है उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला अर्थ संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा, पशु चिकित्साधिकारी भरत दत्त ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नितिन पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…