अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : सीमांत जनपद उत्तरकाशी में ठंड ने दी दस्तक। कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने असहाय लोगों एवं राहगीरों को गर्म कम्बल वितरित की। बुधवार देर रात जिलाधिकारी ने केदारघाट,विश्वनाथ मंदिर,रामलीला मैदान, तिलोथ आदि स्थानों में रह रहे राहगीरों को ठंड से बचने के लिए गर्म कम्बल वितरित की। साथ ही जिलाधिकारी ने उनका हालचाल जाना।
रामलीला मैदान समीप उपभोक्ता भंडार भवन के पास रह रहे छह असहाय लोगों को जिलाधिकारी ने तत्काल नगर पालिका परिषद के वाहन से रेन बसेरा में शिफ्ट कराए। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि जिले में धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए रेन बसरे में आवश्यक व्यवस्था यथा समय सुनिश्चित की जाय।
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,चेयरमैन रेडक्रॉस माधव जोशी, समन्वयक आपदा जय पंवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…