गोपेश्वर पोखरी राज्य मार्ग दे रहा हादसे को न्योता।

विनय उनियाल

गोपेश्वर : जिला मुख्यालय के नजदीक गोपेश्वर पोखरी राज्य मार्ग के खस्ताहाल के कारण जान जोखिम मे डालकर आवाजाही करने को मजबूर है ग्रामीण। गोपेश्वर पोखरी राज्य मार्ग सलना के पास सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे से वाहन आवाजाही कर रहे है। जिससे लोगो को वाहनो से आवाजाही करने मे भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो द्वारा इस सम्बन्ध मे प्रशासन स्तर पर पत्राचार भी किया लेकिन आज तक इस सड़क के हालात नही सुधरे। जबकि पोखरी पूर्व विधायक तथा वर्तमान विधायक का गाँव मे ऐसे मे प्रश्न यह उठता है कि जब दोनों विधायको के गाँवो की सड़कें खस्ताहाल है। तो अन्य गांवों की सड़को के हाल क्या होंगें। संबंधित कार्यदाई संस्था पीएमजेएसवाई सब कुछ जानकर की आखिर क्यों अनजान बनी हुई है।आखिर कार्यदायी संस्था को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

एई पीएमजेएसवाई पुरुषोत्तम चमोली ने बताया –

सड़क पर दो जगह पर भूस्खलन के से सड़क मार्ग खराब है। जिसका भूगर्भिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा। जिसके बाद सड़क ट्रीटमेंट का कार्य किया जाएगा।

 

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts