मसूरी : जितेंद्र सिंह रावत पुत्र बसंत सिंह रावत निवासी लक्ष्मीपुर प्रेम नगर जनपद देहरादून ने थाने में लिखित तहरीर दी की वह पति-पत्नी के साथ होटल झड़ी पानी कैसल’ में रुके थे होटल से किसी ने मेरी पत्नी की सोने की चेन चोरी कर दी गई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख थी पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया।
जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की व विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी को सौंपी गई। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल घटना का अनावरण करने हेतु आदेशित किया गया। चोरी का पता लगाने के लिए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया व टीम द्वारा थाना क्षेत्र में होटल कैसल के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में यह पता लगा कि अभियुक्त उपेंद्र सिंह 2 दिन के लिए होटल कैसल झड़ीपानी में हाउसकीपिंग के कार्य के लिए आया था तथा घटना के बाद फरार हो गया है। उपेंद्र सिंह अभी-अभी छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के तहत जमानत पर रिहा हुआ है। विवेचना में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपेंद्र सिंह पुत्र धीरज सिंह भंडारी निवासी शिव विलास कलसिया स्टेट मसूरी उम्र 25 वर्ष को चोरी की गई सोने की चैन के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया व उसके बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी, कांस्टेबल रमेश रावत, विनोद चौहान थे, जिनके प्रयास से 24 घंटे में चोरी का पता लगा लिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…