मसूरी : उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलनकारी संगठन के संयोजक प्रदीप भण्डारी ने एसडीएम शैलेंद्र नेगी को ज्ञापन देकर शहीद स्थल पर नगर पालिका द्वारा तानाशाही पूर्ण ढंग से किये जा रहे अवैध निर्माण को शीघ्र ध्वस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्यवाही न होने पर 12 दिसम्बर से शहीद स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर मौजूद राज्य आंदोलनकारी एवं अधिवक्ता मनोज शैली ने भी नगर पालिका द्वारा शहीद स्थल से की जा रही छेड़खानी का सख्त लफ्जों में विरोध किया और कहा कि इन शहीदों को सम्मान दिलवाने के लिए हम जिला कोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट तक लड़े हैं। इसलिए शहीद स्थल की गरिमा को नहीं गिरने देंगे। इसके लिए राज्य निर्माण आंदोलन की तरह यदि पुनः बड़ा आंदोलन करना पड़े तो वह भी करेंगे। ज्ञापन में बताया गया मसूरी नगर पालिका द्वारा सारे नियमों को ताक पर रखकर ज़बरन शहीद स्थल के स्वरूप को बिगाड़ दिया है। उसके चारों ओर अवैध निर्माण किया जा रहा है। नियम विरुद्ध दून व्यू को ढक दिया है। पौराणिक हवाघर को तोड़ दिया गया है। किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुचाने के लिए वहां होटल बनाया जा रहा है। एमडीडीए द्वारा रोक का नोटिस दिए जाने के बावजूद अवैध कार्य बदस्तूर जारी है। जो किसी भी क़ीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…