पिथौरागढ़ : राज्य में लगातार हो रही बारिश मुसीबतें लेकर आयी है। जहां अत्यंत भारी वर्षा से जीवन बेहाल हो गया है। वहीं उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में तैनात एसडीआरएफ की टीम को जिला नियंत्रण कक्ष , पिथौरागढ़ द्वारा सूचना मिली कि पोस्ट से लगभग 20 कि. मी. दूर सुवालिक में एक वाहन खाई में गिर गया है ,जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। उक्त सूचना पर टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई, जहां वाहन में सवार एक व्यक्ति को स्थानीय लोगो द्वारा पहले ही निकाल दिया गया था व दूसरा व्यक्ति काफी गहरी खाई में फंसा हुआ था, जिसको खाई से निकालने हेतु त्वरित रेस्क्यू कार्य जारी किया गया। रात्रि के घनघोर अंधेरे व लगातार हो रही वर्षा जैसी तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ व जनपद पुलिस के संयुक्त प्रयास से दूसरे घायल व्यक्ति को भी सकुशल खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
घायलों के नाम –
1) जीवन लाल, उम्र 37 वर्ष, पुत्र जगत राम ,ग्राम भालगांव ,तहसील थल
2) अनिल टम्टा ,उम्र 44 वर्ष, ग्राम लोहकोट ,तहसील थल।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…