देहरादून : मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेलाकुई स्थित माया ग्रुप आफ कालेजेस में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने वहां लगे विभिन्न स्टालों का भी निरीक्षण किया। अपने सम्बोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चूंकि उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण फसलों की उपज बहुत कम है जो उत्पादन को प्रभावित करता है। तो, जरूरत है जमीनी हकीकत पर आधारित एक वैकल्पिक रणनीति तैयार करने की जो कृषि और संबंधित उद्यमों के लिए मजबूत हो। ऊंचाई और जलवायु में बदलाव फसल विविधीकरण के लिए प्राकृतिक लाभ प्रदान करते हैं। प्रदेश सरकार ने भी कुछ चयनित फसलों की खेती को बढ़ावा देने की योजना बनायी है जैसे- बासमती, सुगंधित बासमती और औषधीय पौधे, सब्जियां, फूल, फल और दूध उत्पादन। इस प्रकार, इस नयी नीति का उद्देश्य भोजन, पोषण और आजीविका को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना है।
इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मशरूम गर्ल दिव्या रावत, चेयरमैन एमएल जुयाल, बीडी जुयाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…