प्रदेश के किसानों-कास्तकारों के कल्याण हेतु कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

देहरादून : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में रिंग रोड स्थित कृषि भवन सभागार में उत्तराखण्ड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि0 पंतनगर की 237 वीं निदेशक मण्डल की बैठक आयोजित की गयी।
सीड्स एवं तराई डेवलमेंट कर्पोरेशन बोर्ड की समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों-कास्तकारों के कल्याण हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हएु सम्बन्धित अधिकारियों को गंभीरता से उस पर अमल करने को कहा। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों दोंनो के लिए उनकी जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न प्रकार की प्रजातियों को विकसित करने और इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों में कलस्टर सर्विस प्रोवाइडर और स्थानीय किसान समूहों के समन्वय से उन्हीं क्षेत्रों में बीज की नई प्रजातियों को विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बीजों के विक्रय और वितरण के लिए वार्षिक कलैण्डर बनानें को कहा, जिसमें स्पष्ट प्रावधान हो कि इस अवधि के भीतर ही अलग-अलग प्रकार के बीज किसानों को विक्रय किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने पब्लिक डोमेन हेतु वेबसाईट पर भी दर्शानें के निर्देश दिये और उसे लगातार अपडेट भी करते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों की विभिन्न प्रजातियों को आपस में मिश्रित ना करें। उन्होंने निर्देश दिये कि प्राइवेट बीज कम्पनियों को निगम से ही फाउन्डेशन सीड खरीदने की नीति बनायी जाय। उत्पादन बढाने हेतु तकनीकी कार्मिकों की नियुक्ति बढायी जाय और मार्केटिंग को बेहतर किया जाय।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तराई बीज निगम को घाटे से उबारने, उत्पादन में बढ़ोतरी करने, बेहतर अकास्टिंग और वित्तीय प्रबन्धन हेतु स्किल्ड प्रोफेशन की कुछ समय तक सहायता लेने के निर्देश देते हुए नई तकनीक और इनोवेटिव तरीकों को अपनाने को कहा। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को अन्य विभागों में मर्ज करने हेतु प्रस्ताव बनाने, बजट और बैलेंसशीट को अपडेट करते हुए अगली वार्षिक बैठक में प्रस्तुत करने तथा किसानों की डिमाण्ड के अनुरूप प्रजातियों को डेवलप करने पर जोर देने के निर्देश दिये।
इस दौरान बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि मनीषा पंवार, प्रभारी सचिव वित्त वी षणमुगम, अपर सचिव कृषि राम विलास यादव, प्रबन्ध निदेशक टी0डी 0सी0 और जिलाधिकारी उधमसिंह नगर रंजना राजगुरू, पंतनर विश्व विद्यालय के निदेशक डाॅ डी.के त्रिपाटी, निदेशक बीज प्रमाणीकरण डाॅ परमाराम, कृषक निदेशक समरपाल एस ग्रेवाल, अंकुर पपनेजा व मुकुल माहेश्वरी सहित सम्बन्धित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

19 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago