अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान पहली बार यमुना घाटी पंहुचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका पहला स्वागत डामटा व उसके बाद बर्नीगाड़ और फिर नौगांव चौराह पर एक सभा को संबोधित किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनायें दी उसके बाद उन्होने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोपों की झडी़ लगा दी।
कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को आडे़ हाथ लेते हुये कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों की सपनों का कत्ल किया और प्रदेश के भीतर व्यापक भ्रष्टाचार ,हत्या ,रेप,बालात्कार जैसे जघन्य अपराधों को शरण दी जा रही है। वहीं कांग्रेस नेताओ ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा, रोजगार कि स्थिति बदहाल है और प्रदेश सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ पंहुची हेमा प्रदेश अध्यक्ष सेवादल, हेमतं चंदेल, योगित बिष्ट, सोहन सिहं रावत,सुनिल चौहान,सुनिल उपाध्याय,दर्शन लाल,विजय सारस्वत,कुंवर सजवाण,राजीव चौधरी,पूरण सिहं,नीरज त्यागी,राजीव रस्तोगी,नविन जोशी,मनीष नागपाल,अनिल नेगी,गिरीश,जसवींदर,प्रविन पुरोहित,अमीत मौर्य,राजेश नौटियाल सहित तमाम कांग्रेस संगठन के नेता पंहुचे थे।
कांग्रेस नेताओं ने जनपद उत्तरकाशी के यमुना घाटी में आकर प्रदेश की भाजपा सरकार को जन विरोधी सरकार बताया और वक्ताओं ने आरोप लगायें हैं कि अंकिता हत्याकांड व पेपर लीक घोटाले जैसे जघन्य अपराध प्रदेश में हुये लेकिन सरकार ने अपराधीयों को जमानत दे दी।
कार्यक्रम के अवसर पर यमुना घाटी के नेता भी मौजूद रहे और नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के सामने यमुना घाटी की समस्याओं को रखा,कार्यक्रम के इस अवसर पर रामप्रसाद सेमवाल, श्याम सिहं राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सकलचंद रावत,रणवीर राणा,पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल रावत,राजेश रावत, रेखा नौटियाल, चंद्रमोहन पंवार, रमेश इंदवाण, सोबत राणा, सहित सेकडो़ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…