| मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वाधान में माल रोड का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है जिसके तहत माल रोड के हवा घर शौचालय एवं मार्ग का सौन्दर्यीकरण के साथ ही एंटीक विद्युत पोल लगाए जाने हैं वही माल रोड पर अंबेडकर चौक के निकट मालरोड पर वाहनों की आवाजाही कम करने के लिए बुलॉट लगाए जाने का कार्य शुरू किया गया लेकिन इसका पता चलने पर शहर के जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया व एमडीडीए के अधिकारियों का घेराव किया व नगर पालिका के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। |
मसूरी : शहर के अंबेडकर चौक पर बुलॉट लगाने के लिए खुदाई करने का पता चलने पर एमडीडीए के अधिकारियों का निरीक्षण करते समय घेराव किया गया व लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंबेडकर चौक के पास बुलॉट लगाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होगी साथ ही बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर सभासद गीता कुमाई ने कहा कि पिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी चौक पर नगर पालिका द्वारा बैरियर लगाए गए हैं जहां से माल रोड में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकता है लेकिन उसके बावजूद भी माल रोड पर पहले झूला घर पर बुलाट लगाए गए और अब अंबेडकर चौक पर बुलाट लगाने की तैयारी की जा रही है जिसका वे विरोध करते है क्यों कि इससे स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पडेगा।
वहीँ सभासद दर्शन रावत ने कहा कि नगर पालिका द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर माल रोड की दुर्दशा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्थानीय लोगों के लिए परेशानियां पैदा की जा रही है जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, अनीता सक्सेना, पालिका सभासद प्रताप पंवार, सरिता पंवार, सरिता कोहली, ललित मोहन काला, मेघ सिंह कंडारी, कुलदीप रावत, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…