चमोली/सवाड़ : बुधवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनपद चमोली के विकासखंड देवाल के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ पहुंचे। जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने तीन दिवसीय 15वें अमर शहीद सैनिक मेला 2022 का शुभांरभ कर सवाड़ गांव में स्थापित वीर सैनिकों को समर्पित सैन्य स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। चमोली के सवाड़ गांव पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री का ग्रामीण एवं मेला कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सवाड़ के वीर सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि इस वीर भूमि के सैनिकों ने आज तक देश के लिए जितना किया वह इतिहास में स्वर्णियम अक्षरों से अंकित हों चुका हैं।इस मौके पर उन्होंने इसी सत्र से सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने एवं सवाड़ मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने की मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की। उन्होंने कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए देवाल में एक प्रशिक्षण केन्द्र एवं कोल्ड स्टोर खोलने की घोषणा की।कहा कि कृषि एवं उद्यान के बलबूते लोगों की आर्थिकी मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की बात कही।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सैनिक कल्याण विभाग को मजबूत करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरुप देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण प्रगति पर है। दिसम्बर 2023 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित विधवाओं की पेंशन को 10 हजार कर दिया है।
इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कपकोट विधायक रमेश गडिया, ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू, मेला समिति अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…