मसूरी : मसूरी से खटटा पानी जाने वाला मार्ग गत बरसात के बाद से इतना खराब है कि वहां पैदल चलना भी मुश्किल हो रखा है। जबकि मार्ग खराब होने के कारण आये दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
मसूरी से खटटा पानी जाने वाले मार्ग की दशा अत्यंत खराब है, जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। पूरे मार्ग पर जगह जगह गढढे बन गये हैं और आये दिन पैदल चलने वाले व दुपहिया वाहन चलाने वाले चोटिल हो रहे हैं।
मालूम हो कि खटटा पानी ग्रामीण क्षेत्र को मसूरी से जोड़ने वाला यह एक मात्र मार्ग है तथा सबसे अधिक परेशानी किसी बीमार को लाने में हो रही है। हालांकि नगर पालिका ने रोड मरम्मत के टेंडर कर रखे हैं लेकिन कार्य शुरू न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र के निवासी सुमित कुमार ने जब देखा कि इस मार्ग पर आये दिन लोग चोटिल हो रहे हैं तो उन्होंने अपने खर्चे पर रोड के गढढे भरने का निर्णय लिया व कार्य शुरू कर दिया ताकि लोग चोटिल होने से बच सकें। सुमित कुमार अपनी यूटीलिटी से मलवा भर कर ला रहे हैं व सड़क पर जहां गढढे हैं उसमें मजदूरों से मिटटी भरवा रहे हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। उनके इस कार्य की इस मार्ग से जाने वाले ग्रामीण सराहना कर रहे हैं। इस क्षेत्र में तुनेटा गांव, लेदुर, मवाना, कोल्टी, कफुल्टी आदि गांव के निवासी आते जाते हैं वहीं स्कूली बच्चे भी मसूरी पढ़नेे आते हैं।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…